हमारे बारे में
प्रिय पाठकों,
Hindi7.com अपने सभी पाठकों का स्वागत करता है। हम आपको देश, विदेश, राज्य, समाज, खेल, विज्ञान, मनोरंजन, सेहत और खेत-खलिहान से लेकर रोजगार के अवसरों तक की सही-सही सूचना देने के लिए तत्पर हैं। एक मीडिया संस्थान के रूप में हम खबरों की सटीकता और संपूर्णता पर बल देते हैं।
हम किसी राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित हुए बिना, खबरों का प्रकाशन तो करते ही हैं, साथ ही हमारी कोशिश होती है कि आपको खबरों के पीछे की खबर भी दी जाय। हम खबरों के संबंध में बड़े-बड़े दावे नहीं करते, बस पत्रकारिता के आधारभूत मूल्यों का अनुसरण करते हैं।
वैसे पाठक भी, जो बुलेट की रफ्तार से आती खबरों के बीच स्वयं को असहज पाते हैं, Hindi7.com जो लाइकोस मीडिया (LAICOS MEDIA) का एक इकाई है, का अनुसरण कर सकते हैं। खबरों से जुड़ी, आपके हर जिज्ञासा को शांत करना ही हमारा परम लक्ष्य है।
खबरों के संसार से Hindi7.com आपको रू-ब-रू तो कराता ही है, लेकिन हम खबर के ऊपर आपकी प्रतिक्रिया, किसी खबर के कारण होने वाले बदलावों या परिणामों को भी जानना पसंद करते हैं। अगर आपके मन में कोई विचार कौंध रहा है, कोई बात है, जो आप कहना चाहते हैं, लेकिन आप कह नहीं पा रहे हैं और उसका संबंध खबरों की दुनिया से भी है, तो आप उसेHindi7.com को info@hindi7.com पर भेजें। हम आपके विचारों और समस्याओं को एक मंच प्रदान करेंगे, लेकिन आपसे विनम्र निवेदन है कि Hindi7.com को केवल और केवल सूचनाओं और विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच ही समझें और कुछ नहीं। किसी भी व्यक्ति, संस्था, देश, जाति या धर्म के खिलाफ चुगली करने, खुन्नस या भड़ास निकालने और अपने गुस्से व रंजिश को शब्दों के माध्यम से भुनाने के लिए Hindi7.com का इस्तेमाल न करें। ऐसा करना सर्वथा अनुचित और अनैतिक है। अत: इसका ख्याल रखें।
Hindi7.com विशुद्ध रूप से एक ऐसा मंच है, जहां समस्त पत्रकार, छात्र-छात्राएं और आम जन विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय, विचार, पक्ष, आंकलन, आपत्ति लिख सकते हैं। आपके मौलिक व साभार कृतियों को हम सम्मान के साथ स्वीकार और आमंत्रित करते हैं। संभव हो तो, अपनी कृतियों व रचनाओं के साथ अपनी तस्वीर और संबंधित विषय-वस्तु से जुड़े तस्वीरों को भी भेजें। हमारे संपादकीय टीम की स्वीकृति के बाद आपके द्वारा भेजे गये सामग्री या लेख को Hindi7.com पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। जरूरत के मुताबिक, आपके नाम को गोपनीय भी रखा जाएगा।
आज के तकनीकी युग में कोई भी व्यक्ति सूचना देने का काम सूझबूझ के साथ, बड़ी आसानी से कर सकता है। ऐसा करके वह नागरिक पत्रकार बन या कहला सकता है। अगर आपके आस-पास कोई घटना होती है, तो उसका अपने कैमरे और रिकॉर्डर युक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बना लें। अगर हो सके तो, अपने वीडियो में संबंधित घटना के आवाज को भी रिकॉर्ड करने की कोशिश करें। अगर किसी कारण से आप केवल आवाज ही रिकॉर्ड कर पाएं हैं, तो कोई बात नहीं। हम उसे भी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। बस, फिर क्या ? जैसे ही कोई घटना आपके आस-पास होती है। आप वहां जाइए और अपना कैमरा और वीडियो रिकॉर्डर युक्त मोबाइल फोन निकालकर, उस घटना का वीडियो बना लीजिए और Hindi7.com को info@hindi7.com पर भेज दीजिए।
Team at Hindi7:
Jay Paudyal, Chief Editor and Owner
Nitish Kumar Bhardwaj, Sub-Editor
Amit Kumar, Sub-Editor
Nidhi Mehndirata, Sub-Editor
Vijay Kumar, Content writer (Sport and Political desk)
Surabhi Shukla (News Researcher)
Prabhjot Kaur, Journalist (Entertainment)
Sandeep Mehra, News reporter (Business and PR desk)
Aman Malhotra, News reporter (State news)
बहरहाल, हम स्पष्ट कर दें कि संपादकीय टीम के लिए यह कतई जरूरी नहीं है कि वह आपकी हर कृति को प्रकाशित ही करे। आपत्तिजनक/असंवैधानिक/अनैतिक तथ्यों से भरे लेखों और कृतियों के स्वीकरण और अस्वीकरण का अधिकार Hindi7.com के पास सर्वथा सुरक्षित है।
।। सिर्फ हंगामा खड़ा करना
मेरा मकसद नहीं,
मेरी कोशिश है कि
ये सूरत बदलनी चाहिए ।।













































































































































































