बसन्त का आगमन
बसन्त ऋतु ने दस्तक दी है
चारों और छायी हरियाली
चारों और छायी हैं खुशियां
अब जाके किसानों ने भी राहत ली है।
देखो! बसन्त ऋतु ने दस्तक दी है
चिड़िया चह चहा उठी हैं
सूर्य की किरणो ने अब राहत दी है।
देखो! बसन्त ऋतु ने दस्तक दी है
आओ इसका स्वागत करें
मन में कुछ भाव धरें
ईश्वर को धन्यवाद करें
ईश्वर ने क्या रहमत की है
इतनी सुंदर सृष्टि दी है
देखो! बसन्त ऋतु ने दस्तक दी है।
प्यासी थी धरती कब से
अब जाके उसकी प्यास बुझी है
धरती ने भी अब राहत ली है
देखो! बसन्त ऋतु ने दस्तक दी है।













































































































































































