Home हॉट शॉट सोनाक्षी वाना चेन्ज लुक!

सोनाक्षी वाना चेन्ज लुक!

मुम्बई ।। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पुरुषों की एक पत्रिका के मुखपृष्ठ के लिए एक तस्वीर खिंचवाई है। उनकी यह तस्वीर पश्चिमी शैली में है, इसलिए इसे उनके अपनी छवि बदलने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सोनाक्षी ने फिल्म ‘दबंग’ में एक ग्रामीण लड़की का किरदार निभाकर बॉलीवुड में शुरुआत की थी। तब से उनकी देसी छवि बन गई थी।

सोनाक्षी ने यहां ‘एफएचएम’ पत्रिका के मुखपृष्ठ के अनावरण के अवसर पर कहा, “मुझे लगता है कि हर फोटो शूट या फिल्म में अलग दिखना अच्छा है। मुझे लगता है कि मेरे सभी फिल्मकार मुझे साड़ी में पेश कर रहे हैं, मुझे लगा कि यदि मैं इस फोटो शूट में पश्चिमी परिधानों में दिखूंगी तो अच्छा होगा। एक कलाकार के तौर पर यह बदलाव महत्वपूर्ण है।”

‘दबंग’ के बाद अपनी ‘जोकर’, ‘दबंग 2’ व ‘लुटेरा’ फिल्मों में भी सोनाक्षी पांच गज की साड़ियों में लिपटी हुई दिखेंगी।

वैसे सोनाक्षी खुद की देसी अभिनेत्री की छवि बन जाने से खुश हैं लेकिन फिर भी वह आगे की फिल्मों में अलग दिखना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे मेरे ‘देसीपन’ पर बहुत गर्व है। मुझे यह स्वीकार करना होगा क्योंकि मैंने इसी तरह की भूमिकाएं की हैं। बाद में बदलाव के बहुत से अवसर मिलेंगे।”

सोनाक्षी की इस साल कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई लेकिन अगले साल उनकी ‘रॉडी राठौर’ व ‘जोकर’ फिल्में प्रदर्शन के लिए कतार में हैं।

Rate this post

NO COMMENTS