Home देश बिहार में बस पलटी, 5 मरे

बिहार में बस पलटी, 5 मरे

बेगूसराय (बिहार) ।। बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बस के पलट जाने से बस में सवार पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार अररिया से पटना जा रही एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर न्यू जफर नगर के समीप पलट गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सभी घायलों को बेगूसराय के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है, जहां तीन की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS