Home देश न्यूयार्क लौटे बाल्डविन

न्यूयार्क लौटे बाल्डविन

न्यूयार्क ।। अभिनेता एलेक बाल्डविन न्यूयार्क स्थित अपने घर लौट आए हैं। तूफान आइरीन के चलते इस शहर को खाली कराया गया था।

आइरीन ने रविवार को न्यूयार्क में प्रवेश किया था, जिसके परिणामस्वरूप बिग एप्पल इलाके में करीब 85,000 घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। अमेरिका के क्वींस में भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या सबसे ज्यादा है और यहां करीब 21,000 घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक तूफान की स्थितियों से बचने के लिए बाल्डविन ईस्ट हेम्पटन चले गए थे। उन्होंने ट्विटर पर अपने न्यूयार्क वापस लौटने की जानकारी दी।

Rate this post

NO COMMENTS