Home देश तेलंगाना राज्य के गठन को भाजपा का पूरा समर्थन

तेलंगाना राज्य के गठन को भाजपा का पूरा समर्थन

नई दिल्ली, Hindi7.com ।। पृथक तेलंगाना राज्य के आंदोलन को भाजपा धार देने में लगी है। भाजपा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह संसद के मानसून सत्र में तेलंगाना के गठन से संबंधित विधेयक पेश करे। पार्टी ने दोनों सदनों में इस विधेयक को समर्थन देने की घोषणा की है। ऐसे में मनमोहन सरकार पर तेलंगाना को लेकर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अब किसी आयोग या सर्वदलीय बैठक की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। इस मामले को अब और ज्यादा नहीं टाला जा सकता है। 

तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों व सांसदों के सामूहिक इस्तीफों के बाद से गरमाई राजनीति में भाजपा ने सरकार पर नए राज्य के गठन के लिए दबाव बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि भाजपा शुरू से ही तेलंगाना राज्य के गठन का समर्थन करते आ रही है। 

Rate this post

NO COMMENTS