Home देश प्रसिद्धि मुझे भयभीत करती है : गारफील्ड

प्रसिद्धि मुझे भयभीत करती है : गारफील्ड

लंदन ।। अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड जब महज दो साल के थे तभी से ‘स्पाइडर मैन’ की भूमिका निभाना चाहते थे। इसके बावजूद वह इस भूमिका को स्वीकार करने में हिचकिचाए और इसकी वजह यह है कि वह प्रसिद्धि से भयभीत होते हैं।

गारफील्ड को ‘द अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ में स्पाइडर मैन की अपनी पसंदीदा भूमिका निभाने का अवसर मिला है।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक 28 वर्षीय गारफील्ड कहते हैं, “मुझे यह भयभीत करता है। मैंने देखा कि मैं जो भूमिका दो साल की उम्र से निभाना चाहता था वह भूमिका मुझे मिल गई।”

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसिद्धि से बहुत डर लगता है और यही वजह है कि वह इस भूमिका के लिए स्वीकृति देने से पहले एक महीने तक उस पर विचार करते रहे।

Rate this post

NO COMMENTS