Home देश कश्मीर में विस्फोट, 2 की मौत

कश्मीर में विस्फोट, 2 की मौत

श्रीनगर ।। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में गुरुवार को विस्फोट में दो लोग मारे गए और दो घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने बस स्टैंड के पास खरीदारी कर रही अर्धसैनिक बलों की एक टुकड़ी को निशाना बनाकर हथगोला फेंका।”

इस घटना में एक नागरिक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक सुरक्षाकर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुरक्षाकर्मी सीमा सुरक्षा बल से सम्बंधित था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और दुकान तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठान तुरंत बंद कर दिए गए।

Rate this post

NO COMMENTS