Home देश उप्र में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

उप्र में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

बस्ती ।। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे व्यस्त लखनऊ-गोरखपुर रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना बस्ती रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई जब गिट्टयां लेकर गोरखपुर जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

बस्ती राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चौकी प्रभारी राज किशोर ने संवाददाताओं को बताया कि रेलकर्मियों ने पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन क्षतिग्रस्त रेलमार्ग को दुरुस्त कर यातायात बहाल करने में अभी कुछ घंटे का समय लगेगा। इस रेलमार्ग पर फिलहाल रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित है।

किशोर ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। रेल अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS