इससे पहले स्विस बैंकों की गोपनीयता नीति के कारण इनमें जमा होने वाले रकमों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाती थी। अभी जो आंकड़े जारी किये गये हैं, वह 2010 के अंत का है। पिछले तीन सालों में 2.20 हजार करोड़ रुपये निकाले भी जा चुके हैं।
इधर, विशेषज्ञों का कहना है कि स्विस बैंकों में पैसा रखने पर मचे बवाल के कारण, अब पैसे को मिडल ईस्ट, सिंगापुर और मॉरिशस में भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 9 हजार करोड़ रुपये नागरिकों, वित्तीय संस्थाओं और कॉर्पोरेट्स के हैं। शेष 2 हजार करोड़ रुपये भारतीयों के फंड मैनेजरों के माने जा रहे हैं। जमा पैसों के भारतीय मालिकों के नामों को उजागर नहीं किया गया है। ज्यादातर पैसे स्विट्जरलैंड के दो बड़े बैंकों यूबीएस और क्रेडिट स्विस में जमा हैं।