Home देश अयान की फिल्म में रनबीर और दीपिका करेंगे लीड रोल

अयान की फिल्म में रनबीर और दीपिका करेंगे लीड रोल

मुंबई ।। कभी बॉलिवुड में हॉटेस्ट प्रेमी युगल के रूप में पहचाने जानेवाले रनबीर और दीपिका अलग हो गये, लेकिन अब खबर है कि यह जोड़ा अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म में लीड रोल अदा करने वाला है।

दोनों एक साथ काम कर सके, इसके लिए अयान जोरदार प्रयास कर रहे हैं। अयान नहीं चाहते कि स्क्रीन पर इस जोड़े के मन-मुटाव की झलक भी आए। बीते सप्ताह पर्सनल मीटिंग में अयान, रनबीर व दीपिका घंटो तक चर्चा करते रहे।

गौरतलब है कि अलग होने के बाद रनबीर व दीपिका के बीच तनाव गहरा हो गया था। दोनों एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने लगे थे।

अयान अब दोनों को दोस्ती के एक कॉमन प्लेटफार्म तक लाना चाहते हैं, जिससे स्क्रीन पर उनकी बॉडी लैंग्वेज व व्यवहार नार्मल लगे। करीबी सूत्र बताते हैं कि रनबीर इन मिटिंग्स के दौरान अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में भी दीपिका से बात करते रहे।

यही नहीं उन्होंने पहले की ही तरह दीपिका के लिए ऑमलेट भी बनाया। कुछ दिनों पहले तक चर्चा में रनबीर की दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड थी। यानी अयान की फिल्म का यह किरदार कैटरीना करने वाली थी। उनके साथ डेट्स की समस्या होने से फिल्म दीपिका की झोली आ गिरी।

Rate this post

NO COMMENTS