Home देश छोटे पर्दे पर दिखेंगे आमिर

छोटे पर्दे पर दिखेंगे आमिर

मुंबई ।। आमिर खान के चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है, क्योंकि उनका मनपसंद सितारा अब टीवी पर नजर आने वाला है। खबर आ रही है कि आमिर खान स्टार प्लस के एक शो में बहुत जल्द दिखायी देंगे। स्टार इंडिया परिवार और आमिर खान की ओर से इस बात की पुष्टि कर दी गयी है।

लेकिन अभी तक यह तय नहीं है कि आमिर खान का ये शो, रियलिटी शो होगा, क्वीज शो होगा या फिर चैट शो। आमिर खान ने कहा कि उन्हें पता है कि टीवी आजकल पावरफुल मीडिया श्रोत है। वो पिछले कई सालों से टीवी पर आने की सोच रहे थे लेकिन सही मौका अब मिला है।

आमिर खान से पहले सदी को महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे टीवी पर दर्शन दे चुके हैं। लोगों ने बहुत सराहा है।

Rate this post

NO COMMENTS