Home देश आप क्या हैं? एक शॉट बता देता है

आप क्या हैं? एक शॉट बता देता है

मुम्बई ।। बॉलिवुड अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म जगत धीरे-धीरे भारतीय बाजार के महत्व को समझ रहा है।

हॉलिवुड अभिनेता टॉम क्रूज अभिनीत ‘मिशन इम्पॉसिबल : घोस्ट प्रोटोकॉल’ में व्यापारी की भूमिका निभाने वाले 51 वर्षीय अनिल ने कहा, “यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और सर्वाधिक आबादी वाला दूसरा सबसे बड़ा देश। वे अब समझ रहे हैं कि भारत बहुत महत्वपूर्ण देश है। उन्हें भारत पर ध्यान केंद्रित करना होगा।”

यह फिल्म 21 दिसम्बर को दुनियाभर में प्रदर्शित होने वाली है। इससे पहले हॉलिवुड निर्माता-निर्देशक डेनी बॉयल की 2008 में प्रदर्शित ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फिल्म में भूमिका निभा चुके अनिल ने कहा, “मैं समझता हूं कि कोई भूमिका छोटी या बड़ी नहीं होती। यह प्रतिभा पर निर्भर करता है। यहां तक कि एक शॉट, एक क्लोज-अप साबित कर सकता है कि आप क्या हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS