Home देश ‘अजान’ को अदालत का झटका!

‘अजान’ को अदालत का झटका!

मुजफ्फरनगर ।। फिल्म ‘अजान’ के रिलीज होते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर की अदालत ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक प्रकाश चड्ढा को नोटिस जारी करते हुए तीन नवम्बर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। इस फिल्म के नाम पर आपत्ति जाहिर करते हुए दो वकीलों ने याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता वकीलों का कहना है कि फिल्म का नाम ‘अजान’ रखने से मुस्लिमों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है, क्योंकि इस शब्द का अर्थ नमाज के लिए बुलावा देना है, लेकिन फिल्म का नाम ही अजान होने से पोस्टरों द्वारा फिल्म देखने का बुलावा दिया जा रहा है।

याचिका में कहा गया है कि इस्लाम में फिल्म देखना हराम है और अजान शब्द का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर के दो वकीलें ने सिविल जज सीनियर डिवीजन-एक में वाद दायर करते हुए फिल्म के नाम में परिवर्तन करने और इस नाम से फिल्म के प्रचार पर रोक लगाए जाने की गुहार लगाई है।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार यादव ने सुनवाई करते हुए फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश चड्ढा सहित मुजफ्फरनगर के अलंकार टाकिज को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में तीनों पक्षों को तीन नवम्बर तक अपना जवाब दाखिल कराने का समय दिया गया है।

Rate this post

NO COMMENTS