Home देश बिग बी का ‘रा वन’ कनेक्शन!

बिग बी का ‘रा वन’ कनेक्शन!

मुम्बई ।। अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘रा वन’ में काम करने के लिए रजनीकांत को तैयार करने के बाद शाहरुख खान ने सुपरहीरो पर आधारित गेम का परिचय कराने के लिए अमिताभ बच्चन को अपनी आवाज देने के लिए राजी कर लिया।

अमिताभ ने गुरुवार को इस फिल्म के लिए अपनी आवाज दी। ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पोकुट्टी अमिताभ की कार्यकुशलता और आवाज की कलाकारी से बेहद प्रभावित दिखे।

पोकुट्टी ने कहा, “अमिताभ आए और चटपट काम खत्म करके चले गए। हम चाहते थे कि वह फिल्म में ‘रा वन’ गेम का परिचय कराएं। उनकी मौजूदगी ने फिल्म में जान डाल दिया है।”

“मैं चाहता था कि अमित जी किसी ना किसी रूप में फिल्म से जुडें। अब जबकि अमित जी ने अपनी आवाज में गेम का परिचय करा दिया है, हम इससे बेहद खुश हैं।”

अमिताभ ने इससे पहले भी शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पहेली’ में काम किया है। इससे पहले दोनों दिग्गज ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में साथ-साथ काम कर चुके हैं।

Rate this post

NO COMMENTS