Home देश दशहरा पर अंदर की बुराई खत्म करें : बॉलिवुड

दशहरा पर अंदर की बुराई खत्म करें : बॉलिवुड

नई दिल्ली ।। दशहरा के मौके पर जावेद अख्तर, श्रेया घोषाल, रीतेश देशमुख एवं शिल्पा शेट्टी जैसी फिल्मी हस्तियों ने अपने प्रशंसकों एवं मित्रों को पर्व की मुबारकबाद देते हुए अपने जीवन से बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया।

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर कहा, “सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। अगर आप अपने अंदर के रावण को मार देंगे तो राम आप के हृदय में ही हैं।”

श्रेया घोषाल ने भी ट्विटर पर सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं।

रीतेश देशमुख ने कहा, “दशहरा बुराई के अंत का प्रतीक है। आइए अपने अंदर की बुराई का अंत करें और अच्छा इंसान बनें।”

दशहरा की बधाई देते हुए कुनाल कपूर ने कहा, “इस पर्व पर हमारे अंदर की कमी दूर हो।”

इसके अलावा रवीना टंडन, तुषार कपूर, श्रद्धा कपूर, मुग्धा गोडसे और सेलिना जेटली ने दशहरा पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

Rate this post

NO COMMENTS