Home देश मनोरंजन करने के लिए हुआ है मेरा जन्म : रणबीर सिंह

मनोरंजन करने के लिए हुआ है मेरा जन्म : रणबीर सिंह

मुम्बई ।। अभिनेता रणबीर सिंह की ताजातरीन फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ को आलोचकों ने काफी सराहा है। रणबीर ने कहा है कि उनका जन्म लोगों का मनोरंजन करने के लिए ही हुआ है। रणबीर ने कहा कि अगर लोगों का मनोरंजन हो तो उन्हें लाइव कार्यक्रम से भी परहेज नहीं।

एक कार्यक्रम के दौरान रणबीर ने कहा, “मैं दिल से मानता हूं कि मेरा जन्म लोगों का मनोरंजन करने के लिए हुआ है। मैं इस बात को लेकर बेहद खुश हूं कि मैं वही कर रहा हूं, जो लोगों को पसंद है। मेरा काम मनोरंजन करना है और मैं इसे जारी रखूंगा।”

“मैं अगर किसी एक व्यक्ति के नए वर्ष को अच्छा बना सकूं और उसे खुशी प्रदान कर सकूं तो यह मेरे लिए बहुत ही संतोषजनक बात होगी।”

रणबीर ने वर्ष 2011 को अपने जीवन का सबसे अच्छा साल करार दिया। रणबीर ने कहा, “2011 में मैंने काफी कुछ सीखा है। मैंने बीते एक वर्ष में जो कुछ सीखा है, वह सब मैं अपने अब तक के जीवन में नहीं सीख सका था।”

“इस वर्ष मैं कई ऐसे लोगों से मिला, जो मेरे लिए काफी अहम हैं। इस वर्ष मैंने कई ऐसे काम किए, जो मेरी जिंदगी में पहली बार घटित हुए। बीते एक वर्ष में मैंने एक अभिनेता के तौर पर बहुत कुछ सीखा है और इस लिहाज से यह साल मेरे लिए बेहद शानदार रहा है।”

Rate this post

NO COMMENTS