Home देश किंग का वादा…पर क्या?

किंग का वादा…पर क्या?

नई दिल्ली ।। बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान को इस बात का अफसोस है कि वह अपनी नई फिल्म ‘डॉन 2: द किंग इज बैक’ के प्रचार के लिए पटना नहीं पहुंच सके। उनका कहना है कि वह प्रचार कार्यक्रम में बदलाव कर पटना पहुंचेंगे।

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, “मैं निश्चित रूप से पटना आऊंगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। हम कल यह बताएंगे। मैं विमान में पांच घंटे की यात्रा कर ऊब गया हूं, यह समय की बर्बादी है।”

सुरक्षा सम्बंधी कुछ कारणों के चलते पटना में प्रचार कार्यक्रम रद्द हो गया था। यह शाहरुख की पटना की पहली यात्रा होती।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं पटना की अपनी पहली यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित था लेकिन जिला अधिकारियों ने कुछ सुरक्षा कारण बताए। मैं जल्दी ही किसी और समय पटना आऊंगा।”

‘डॉन 2’ के निर्माण दल सदस्य व कलाकार अपनी फिल्म के प्रचार के लिए विभिन्न शहरों में जा रहे हैं। अब तक वे प्रचार के लिए नागपुर, अहमदाबाद जा चुके हैं और शुक्रवार को जयपुर में होंगे।

फिल्म में शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा, बमन ईरानी, ओम पुरी, साहिल श्रॉफ, इलिया खान व नवाब खान ने अभिनय किया है। फिल्म 23 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

Rate this post

NO COMMENTS