Home देश तमिल निर्देशक कुलशेखरन की बॉलीवुड पर नजर

तमिल निर्देशक कुलशेखरन की बॉलीवुड पर नजर

हैदराबाद ।। तमिल फिल्म निर्देशक विष्णुवर्धन कुलशेखरन दक्षिण के फिल्मोद्योग में अब तक करीब आधा दर्जन फिल्में बना चुके हैं। अब वह हिंदी व अन्य भाषाओं में निर्देशन के लिए तैयार हैं। उन्होंने पवन कल्याण अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘पांजा’ का भी निर्देशन किया था।

कुलशेखरन ने तमिल फिल्मों में अपना एक मुकाम हासिल किया है। वह अच्छी कहानी मिलने पर मलयालमय व कन्नड़ भाषा की फिल्मों के निर्देशन के लिए भी तैयार हैं।

‘अरिन्थम अरियामालुम’, ‘पट्टियाल’ व ‘बिला’ जैसी सफल तमिल फिल्में बना चुके कुलशेखरन ने कहा, “अलग-अलग तरह के दर्शकों के लिए फिल्में बनाना हमेशा अच्छा होता है।” उनके लिए भाषा कोई अवरोध उत्पन्न नहीं करती।

उन्होंने कहा, “सामान्यतौर पर सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती। फिल्म अपने लिए खुद बोलती है। निर्देशक का काम हर कहीं समान होता है। जिसमें बदलाव होता है, वह सिर्फ भाषा होती है।”

कुलशेखरन बीते छह-सात साल से मुम्बई में हैं। उनकी बॉलिवुड में शुरुआत करने की योजना है। उन्होंने कहा, “मैं बॉलीवुड फिल्म जरूर बनाऊंगा।”

Rate this post

NO COMMENTS