Home देश केंद्र पाइरेसी नियंत्रित करने के लिए कुछ करे : चोपड़ा

केंद्र पाइरेसी नियंत्रित करने के लिए कुछ करे : चोपड़ा

कोलकाता ।। प्रख्यात फिल्मकार यश चोपड़ा ने बुधवार को केंद्र सरकार से पाइरेसी को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया।

चोपड़ा ने कहा, “जब भी एक फिल्म प्रदर्शित होती है तो सबसे पहले इसकी पाइरेसी करने वालों को इसका लाभ पहुंचता है। इस कारण हमारा अस्तित्व दांव पर लगा हुआ है। केंद्र सरकार को इसे समाप्त करने के लिए कुछ करना चाहिए।”

चोपड़ा ने इस बात पर अफसोस जताया कि बहुत से सरकारी अधिकारियों को तो यह भी नहीं पता कि पाइरेसी में लिप्त लोगों के खिलाफ कानून का इस्तेमाल कैसे किया जाए।

कोलकाता में फिक्की फ्रेम्स के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए चोपड़ा ने कहा, “यह कहना बहुत दुखद है लेकिन यह सच है कि ज्यादातर पुलिसकर्मियों को नहीं पता कि किसे सलाखों के पीछे डालना है और किसे नहीं।”

Rate this post

NO COMMENTS