Home देश ‘दबंग’ से भी दबंग है ‘सिंघम’

‘दबंग’ से भी दबंग है ‘सिंघम’

मुंबई, Hindi7.com ।। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म “सिंघम” में अजय देवगन ने जबर्दस्त ऐक्शन का प्रदर्शन किया है। पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली सलमान खान की “दबंग” से “सिंघम” की तुलना की जा रही है। इस फिल्म में प्रकाश राज ने कमाल का अभिनय किया है। इस फिल्म से अजय ने एकबार फिर साबित किया है कि वे ऐक्शन में किसी से कम नहीं हैं।

कॉमेडी के बाद रोहित शेट्टी ने “सिंघम” से खुद का लोहा मनवाया है। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन की “जंजीर” जैसी बताई जा रही है। अजय देवगन ने इस रोल के लिए खास तैयारी की थी। सिक्स पैक भी बनाया है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के स्टंट, ऐक्शन, स्क्रिप्ट और इमोशन के दृश्य दबंग से कहीं अधिक बेहतर हैं। अजय इससे पहले भी कई फिल्मों में खाकी पहन चुके है, लेकिन इस बार का अंदाज एकदम अलग है।

फिल्म में अजय [बाजीराव सिंघम] महाराष्ट्र पुलिस के एक ऑफिसर की भूमिका में हैं। प्रकाश राज खलनायक की भूमिका में हैं। काजल अग्रवाल बाजीराव संग रोमांस करती नजर आएंगी। 

Rate this post

NO COMMENTS