Home देश उद्योगपति जे.एम. मनसुखानी का निधन

उद्योगपति जे.एम. मनसुखानी का निधन

मुम्बई ।। मुम्बई के जाने-माने उद्योगपति और मान इंडस्ट्रीज के सहसंस्थापक जे.एम. मनसुखानी का सोमवार रात निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। मनसुखानी 79 वर्ष के थे।

मनसुखानी अपने पीछे एक पुत्री और तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनके एक पुत्र आर.सी. मनसुखानी अभी लाइन पाइप बनाने वाली एक अरब डॉलर की कम्पनी के अध्यक्ष हैं।

देश के विभाजन के बाद मनसुखानी भारत चले आए थे और मध्य प्रदेश के जौरा में उन्होंने एक चीनी मिल में केमिस्ट की नौकरी की थी। इस दौरान उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके बाद उन्होंने कृषि और किराना कारोबार शुरू किया।

बाद में वह जौरा से रतलाम और फिर इंदौर चले गए और फिर मुम्बई गए, जहां उन्होंने इस्पात, सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में कदम रखा।

उनके द्वारा स्थापित मान इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड आज साव पाइप और उच्च दबाव वाले तेल एवं गैस एप्लीकेशन के लिए कोटिंग प्रणाली बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी बन गई है।

Rate this post

NO COMMENTS