Home देश फुस-फुसा है मंत्रिमंडल में फेरबदल – राजीव प्रताप रूड़ी

फुस-फुसा है मंत्रिमंडल में फेरबदल – राजीव प्रताप रूड़ी

नई दिल्ली, Hindi7.com ।। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट में किये गये फेरबदल को भारतीय जनता पार्टी ने फुस-फुसा बताया है। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री संप्रग सरकार पर छाए धुंध के बादल को हटाने और जनता में अपनी टीम के प्रति विश्वास जगाने में नाकाम रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से उनकी टीम में फेरबदल किए जाने का काफी लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था, लेकिन परिवर्तन बहुत फुस-फसा रहा। यह ऐसी व्यर्थ की कसरत साबित हुई, जो किसी को प्रेरित नहीं कर पाई और न ही संप्रग सरकार पर छाए धुंध को साफ कर सकी।

इस फेरबदल के एक दिन पहले भाजपा ने गृह मंत्री पी. चिदंबरम और दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी। आज की फेरबदल में ऐसा नहीं हुआ।

रूडी ने कहा कि दूरसंचार घोटाले में चिदंबरम और सिब्बल का नाम भी खबरों में है। ऐसे में इन दोनों को मंत्रिमंडल में बनाए रख कर प्रधानमंत्री राष्ट्र को भ्रष्टाचार से लड़ने के प्रति आश्वस्त करने में नाकाम रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS