Home देश चीन में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या 1 अरब के करीब

चीन में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या 1 अरब के करीब

बीजिंग ।। चीन में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या एक अरब के करीब पहुंच रही है, क्योंकि देश में ऐसे लोगों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है, जो सम्पर्क के प्राथमिक साधन के रूप में इन्हीं मोबाइल फोन पर निर्भर हैं।

सेल फोन इस्तेमाल करने वाले कुल उपभोक्ताओं की संख्या 92.90 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि देश की कुल आबादी 1.34 अरब है।

उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी आकड़े के अनुसार, अधिकांश चीनी नागरिक सम्पर्क के अपने प्राथमिक साधन के रूप में मोबाइल फोन पर निर्भर हैं।

उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा है कि चीनी मोबाइल फोन ऑपरेटरों ने इस वर्ष के प्रथम सात महीनों में 7.083 करोड़ नए उपभोक्ताओं को जोड़ा है। इसके साथ ही देश में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की कुल संख्या 92.984 करोड़ हो गई है।

Rate this post

NO COMMENTS