Home देश जेटलाइट की अहमदाबाद से नई उड़ान शुरू होगी

जेटलाइट की अहमदाबाद से नई उड़ान शुरू होगी

मुम्बई ।। किफायती विमानन सेवा कम्पनी जेटलाइट ने सोमवार को कहा कि वह 15 नवम्बर से अहमदाबाद से देश के पांच शहरों के लिए दैनिक उड़ान शुरू करेगी।

जेटएयरवेज के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सुधीर राघवन ने बयान में कहा, “हमारा अनुमान है कि ये सेवाएं यात्रियों में काफी लोकप्रिय होंगी।”

राघवन के मुताबिक इस शहर से दुसरे कुछ शहरों में यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि के कारण ये सेवाएं शुरू की गई हैं।

नई सेवाओं के तहत कम्पनी अहमदाबाद को बेंगलुरू, नई दिल्ली, कोयम्बटूर, कोलकाता और लखनऊ से जोड़ेगी।

Rate this post

NO COMMENTS