Home देश विप्रो को तीसरी तिमाही की आय में वृद्धि की उम्मीद नहीं

विप्रो को तीसरी तिमाही की आय में वृद्धि की उम्मीद नहीं

बेंगलुरू ।। देश की अग्रणी सॉफ्टवेयर कम्पनी विप्रो लिमिटेड ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए 1.5 अरब डॉलर की आय का अनुमान व्यक्त किया।

सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कम्पनी ने कहा कि 31 दिसम्बर को समाप्त होने वाली तिमाही के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं से आय 1500 से 1530 करोड़ डॉलर के बीच रहेगी, जबकि दूसरी तिमाही में यह आय 1472 करोड़ डॉलर रही।

Rate this post

NO COMMENTS