Home देश यामाहा मोटर की बिक्री अक्टूबर में 27 फीसदी बढ़ी

यामाहा मोटर की बिक्री अक्टूबर में 27 फीसदी बढ़ी

चेन्नई ।। जापानी दुपहिया वाहन निर्माता कम्पनी इंडिया यामाहा मोटर की बिक्री अक्टूबर 2011 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 27 फीसदी अधिक रही।

कम्पनी ने पिछले महीने 47,240 मोटरसाइकिलें बेचीं। इसमें से 38,229 घरेलू बाजार में बिकीं, जबकि 9,011 का निर्यात हुआ। पिछले साल की समान अवधि में कम्पनी ने 37,251 मोटरसाइकिलें बेची थीं।

कम्पनी के बिक्री और विपणन निदेशक जुन नकाटा ने कहा, “भारत में 150सीसी मोटरसाइकिलों के बाजार में हमारी स्थिति मजबूत हो चुकी है। त्योहार का मौसम होने के कारण भी हमारी बिक्री में इजाफा हुआ।”

Rate this post

NO COMMENTS