Home देश रजनीकांत स्वस्थ हो कर अस्पताल से लौटे

रजनीकांत स्वस्थ हो कर अस्पताल से लौटे

सिंगापुर।Hindi7.com ।दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और सांस की समस्या के इलाज के बाद उन्हें यहां के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।गौरतलब है कि रजनी एक महीने से बिमार थे।61 वर्षीय रजनीकांत को 13 मई से चेन्नई के श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा था। वहां से उन्हें 27 मई को छुट्टी दी गई और 28 मई को यहां भर्ती कराया गया।  

रजनीकांत के दामाद और अदाकार धनुष ने ट्विट किया सुपरस्टार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह पूरी तरह ठीक हैं और आराम कर रहे हैं।ऐसा माना जा रहा है कि वापस स्वदेश लौटने से पहले वह कुछ दिन अपने परिवार के साथ यहां बिताएंगे। धनुष को आदुकलाम में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 

Rate this post

NO COMMENTS