Home देश अगले वर्ष पाकिस्तान दौरा कर सकती है बांग्लादेश क्रिकेट टीम

अगले वर्ष पाकिस्तान दौरा कर सकती है बांग्लादेश क्रिकेट टीम

ढाका ।। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अगले वर्ष पाकिस्तान दौरा कर सकती है। अगर यह सम्भव हुआ तो यह किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम का मार्च 2009 के बाद पाकिस्तान का पहला दौरा होगा। मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बिरादरी ने पाकिस्तान दौरा करने से इंकार कर दिया था। इसके मजबूर होकर पाकिस्तान को दूसरे देशों में कई श्रृंखलाओं की मेजबानी करनी पड़ी है।

समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक आगामी दौरा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच हुए आपसी समझौते का नतीजा होगा।

इस समझौते के अंतर्गत बीसीबी और पीसीबी ने साथ मिलकर आईसीसी उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार पेश करने का मन बनाया है। इसी समझौते के तहत पाक टीम नवम्बर-दिसम्बर में बांग्लादेश दौरा कर रही है।

इस समझौते को फिलहाल अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है लेकिन उम्मीद है कि पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ और बीसीबी प्रमुख मुस्तफा कमाल के बीच होने वाली अगले दौर की बैठक में इसे हरी झंडी दे दी जाएगी।

Rate this post

NO COMMENTS