Home देश तीसरा एकदिवसीय : बांग्लादेश ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

तीसरा एकदिवसीय : बांग्लादेश ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

चटगांव ।। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में मंगलवार को वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया है।

तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेहमान टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसने मीरपुर में खेला गया पहला मुकाबला 40 रनोंे से और दूसरा मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया था।

इस दौरे में दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 21 से 25 अक्टूबर तक चटगांव में होगा जबकि दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर से दो नवम्बर तक ढाका में खेला जाएगा।

Rate this post

NO COMMENTS