Home देश बिग बैश लीग : मेलबर्न स्टार्स टीम से जुड़े डर्नबाक

बिग बैश लीग : मेलबर्न स्टार्स टीम से जुड़े डर्नबाक

लंदन ।। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मध्यम गति के गेंदबाज जेड डर्नबाक आगामी घरेलू बिग बैश लीग (बीबीएल) ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के पहले संस्करण में मेलबर्न स्टार्स टीम की ओर से खेलेंगे।

समाचार पत्र ‘हेराल्ड सन’ के मुताबिक डर्नबाक ने कहा, “जिस टीम में शेन वार्न, कैमरन व्हाइट, डेविड हसी, पीटर सिडल जैसे खिलाड़ी हों तो निश्चिततौर पर उनके खेल पर सबकी नजरे रहेंगी।”

25 वर्षीय डर्नबाक के अलावा उनके हमवतन हरफनमौला खिलाड़ी ल्यूक राइट भी इस टीम में शामिल हैं। डर्नबाक ने इंग्लैंड की ओर से अब तक 13 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले और पांच ट्वेंटी-20 मुकाबले खेले हैं। उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय वार्न स्टार्स की ओर से पूरे सत्र में खेलने के लिए पहले ही हामी भर दी है।

Rate this post

NO COMMENTS