Home देश बिग बैश लीग : सिडनी सिक्सर्स टीम की ओर से खेलेंगे ड्वेन...

बिग बैश लीग : सिडनी सिक्सर्स टीम की ओर से खेलेंगे ड्वेन ब्रावो

सिडनी ।। वेस्टइंडीज के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी ड्वने ब्रावो आगामी घरेलू बिग बैश लीग (बीबीएल) ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स टीम की ओर से खेलेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ब्रावो ने कहा, “मैं इन गर्मियों में सिडनी सिक्सर्स टीम की ओर से खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं।”

उल्लेखनीय है कि इस टीम में 28 वर्षीय ब्रावो के अलावा आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन, विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन और युवा तेज गेंदबाज पैट्रिक कमिंस आदि शामिल हैं। 

ब्रावो 17वें ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस टीम से जुड़े हैं। सिक्सर्स टीम के महाप्रबंधक स्टुअर्ट क्लार्क ने कहा, “हमारी टीम से ब्रावो का जुड़ना अच्छा है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।” सिक्सर्स का पहला मुकाबला 16 दिसम्बर को ब्रिस्बेन हीट टीम से होगा।

Rate this post

NO COMMENTS