Home देश स्पॉट-फिक्सिंग मामला : बट्ट को 30 महीने की सजा

स्पॉट-फिक्सिंग मामला : बट्ट को 30 महीने की सजा

लंदन ।। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट को स्पॉट-फिक्सिंग का दोषी करार देते हुए लंदन की साउथवार्क क्राउन अदालत ने 30 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

इस मामले में पाक के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को एक साल और मोहम्मद आमिर को छह माह की सजा सुनाई गई है। कथित सट्टेबाज मजहर मजीद को 32 महीने की जेल हुई है।

Rate this post

NO COMMENTS