Home देश बिग बैश लीग में खेलेंगे ब्रावो

बिग बैश लीग में खेलेंगे ब्रावो

 

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) ।। टखने की चोट के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे कैरेबियाई हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो अगले महीने शुरू हो रही आस्ट्रेलियाई बिग बैश ट्वेंटी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक विक्टोरिया के लिए ब्रावो ने बीते वर्ष बिग बैश में हिस्सा लिया था। इसके कारण वह घरेलू ट्वेंटी-20 लीग में नहीं खेल सके थे। इस बार हालांकि वह दोनों आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

ब्रावो ने कहा है कि वह 10 दिसम्बर को आस्ट्रेलिया रवाना हो रहे हैं और उनकी वापसी सात जनवरी को होनी है। इस तरह वह 2012 कैरेबियाई ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप में भी खेल सकेंगे। यह टूर्नामेंट नौ जनवरी से 22 जनवरी तक बारबाडोस में खेला जाएगा।

ब्रावो को भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग के दौरान चोट लगी थी। उसके बाद से ब्रावो ने बीते गुरुवार को पहली बार नेट अभ्यास किया। ब्रावो ने कहा कि उनके टखने की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है और वह शीर्ष स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

Rate this post

NO COMMENTS