Home देश हैदराबाद रणजी टीम के कोच बने सुनील जोशी

हैदराबाद रणजी टीम के कोच बने सुनील जोशी

हैदराबाद ।। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज सुनील जोशी को हैदराबाद की रणजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है। जोशी कर्नाटक के लिए 19 वर्ष तक प्रथम श्रेणी मैचों में खेल चुके हैं।

जोशी ने पिछले वर्ष कर्नाटक के लिए अंतिम रणजी मैच खेला था। बड़ौदा में खेले गए उस मैच में कर्नाटक को बड़ौदा के हाथों हार मिली थी लेकिन अब जोशी का कहना है कि वह अपने जीवन के नए कार्यक्षेत्र के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जोशी ने भारतीय टीम के लिए 15 टेस्ट मैच और 69 एकदिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम 41 विकेट दर्ज हैं जबकि एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 69 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच वर्ष 2000 में और आखिरी एकदिवसीय मैच वर्ष 2001 में खेला था।

Rate this post

NO COMMENTS