नई दिल्ली ।।
कर्स्टन मानते हैं कि भारतीय टीम लय की कमी के कारण इंग्लैंड में खराब खेली। वेबसाइट ‘क्रिक इंफो’ ने कर्स्टन के हवाले से लिखा है, “इंग्लैंड के साथ खेली गई श्रृंखला से काफी उम्मीदें थी लेकिन भारतीय टीम को खराब खेलता देख निराशा हुई।”
“नए कोच फ्लेचर के पास इस श्रृंखला के माध्यम से अपनी छाप छोड़ने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब फ्लेचर का आगे का समय काफी मुश्किलों भरा हो गया है। लेकिन इसके बावजूद मैं मानता हूं कि भारतीय टीम के पास वापसी का माद्दा है और उसके खिलाड़ी इसे करके दिखाएंगे। भारतीय टीम को विश्व कप के बाद अपना लय बरकरार रखना चाहिए था क्योंकि मेरे मुताबिक इसी को खोने के कारण उसे इंग्लैंड से हार मिली है।”