Home देश आईपीएल : पांचवां संस्करण 4 अप्रैल से

आईपीएल : पांचवां संस्करण 4 अप्रैल से

नई दिल्ली ।। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण की शुरुआत चार अप्रैल, 2012 से होगी। फाइनल मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव संजय जगदाले द्वारा जारी बयान के मुताबिक आईपीएल की गवर्निग काउंसिल ने शुक्रवार को हैदराबाद में हुई बैठक के बाद अगले संस्करण की तारीख की घोषणा की।

जगदाले ने कहा, “आईपीएल-5 का उद्घाटन समारोह उद्घाटन मैच से पहले तीन अप्रैल को चेन्नई में होगा। इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी की रूपरेखा अगली बैठक में तय की जाएगी।”

गवर्निग काउंसिल ने टीम प्रबंधनों को अगले संस्करण के फॉरमेट और रूप को लेकर सलाह देने को कहा है। इसके लिए प्रबंधन कई तरह के सुझाव दे सकते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS