Home देश आईसीसी की एकदिवसीय अम्पायर सूची में शामिल हुए विल्सन

आईसीसी की एकदिवसीय अम्पायर सूची में शामिल हुए विल्सन

सेंट जोंस (एंटीगा) ।। वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर सूची में शामिल हो गए हैं।

त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 44 वर्षीय विल्सन के हमवतन पीटर नेरो पहले से ही इस सूची में शामिल हैं।

इस मौके पर विल्सन ने कहा, “मैं आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय की सूची में बतौर अम्पायर शामिल होने से खुश हूं। मैं यह अच्छी तरह जानता हूं कि मेरे ऊपर अब जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।”

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज की ओर से आईसीसी की अम्पायर सूची में अब तीन अम्पायर शामिल हो गए हैं।

डोमिनिकन बिली डॉक्ट्रोव इलीट सूची में शामिल एकमात्र कैरेबियाई अम्पायर हैं।

गुयाना के निगेल डुगुइड, बारबाडोस के ग्रेगरी ब्राथवेट के साथ अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन अम्पायर होंगे जो विल्सन की जगह लेंगे।

Rate this post

NO COMMENTS