Home देश एकदिवसीय मुकाबलों में महमुदुल्ला का खेलना संदिग्ध

एकदिवसीय मुकाबलों में महमुदुल्ला का खेलना संदिग्ध

मीरपुर (ढाका) ।। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ खेली जाने वाली आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश के उप कप्तान महमुदुल्ला का खेलना संदिग्ध है। वायरल बुखार से पीड़ित होने के कारण महमुदुल्ला वेस्टइंडीज के साथ मंगलवार को खेले गए एकमात्र ट्वेंटी-20 मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिनमें महमुदुल्ला सहित मध्यम गति के गेंदबाज शहादत हुसैन और स्पिनर इलियास सनी को टीम से बाहर रखा है।

पहला एकदिवसीय मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। बीसीबी ने जारी विज्ञप्ति में कहा, “महमुदुल्ला बुखार से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। यदि वह श्रृंखला के दौरान ठीक हो जाते हैं तो उन्हें फिटनेस हासिल करने के बाद टीम में शामिल कर लिया जाएगा।”

बांग्लादेश की 15 सदस्यीय एकदिवसीय टीम इस प्रकार है : मुशफिकुर रहीम (कप्तान), तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, मोहम्मद अशरफुल, शाकिब अल हसन, आलोक कपाली, नईम इस्लाम, नासिर हुसैन, अब्दुर रज्जाक, रुबेल हुसैन, शैफुल इस्लाम, नजमुल हुसैन, शुहरावादी शुवो, शहरियार नफीस और शुवागाटा हॉम।

Rate this post

NO COMMENTS