Home देश अफरीदी हैं मैच विजेता खिलाड़ी : मिस्बाह

अफरीदी हैं मैच विजेता खिलाड़ी : मिस्बाह

दुबई ।। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक का कहना है कि हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने साबित कर दिया है कि वह मैच विजेता खिलाड़ी हैं। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में अफरीदी ने 9.3 ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर 27 रन पर तीन विकेट झटकने में सफलता पाई।

वेबसाइट ‘क्रिक इंफो डॉट कॉम’ ने मिस्बाह के हवाले से लिखा है, “अफरीदी मैच विजेता खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज इसे साबित कर दिया। वह गेंदबाजी करने उस समय आए जब हमें विकेट चाहिए थे और विपक्षी टीम के रनों पर अंकुश लगाना जरूरी था। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और हमें समय पर विकेट दिलाए। उन्होंने अच्छी वापसी की है और मुझे आशा है कि वह इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेंगे।”

उल्लेखनीय है कि अफरीदी ने छह महीने पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ‘सर्शत संन्यास’ ले लिया था। अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में नेतृत्व परिवर्तन के बाद वह वापसी कर सकते हैं। ‘सर्शत संन्यास’ से वापस आने के बाद अफरीदी का यह पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला था।

Rate this post

NO COMMENTS