Home देश तीसरा एकदिवसीय : न्यूजीलैंड के 33 ओवर में 154 रन

तीसरा एकदिवसीय : न्यूजीलैंड के 33 ओवर में 154 रन

बुलावायो ।। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बुलावायो के क्वींस पार्क स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जिम्बाब्वे के साथ मंगलवार को जारी तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट पर 154 रन बना लिए हैं।

केन विलियमसन 21 और कप्तान रॉस टेलर 42 रन पर खेल रहे हैं। टेलर ने 77 गेंदों पर तीन चौके लगाए हैं। विलियमसन ने 17 गेंदों पर दो चौके जड़े हैं। दोनों बल्लेबाज पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़ चुके हैं।

कीवी टीम ने रॉब निकोल (14), बीजे वॉटलिंग (0), ब्रेंडन मैक्लम (18) और जेसी राइडर (53) के विकेट गंवाए हैं। राइडर ने 68 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

तीन मैचों की इस श्रृंखला पर कीवी टीम पहली ही 2-0 से कब्जा जमा चुकी है। उसने हरारे में खेले गए शुरुआत के दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे।

Rate this post

NO COMMENTS