Home देश पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 3 कोच की दरकार : अशरफ

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 3 कोच की दरकार : अशरफ

लाहौर ।। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जाका अशरफ का कहना है कि उनकी टीम को तीन कोच की दरकार है।

अशरफ को हाल में एजाज बट्ट की जगह पीसीबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अलग-अलग कोच की जरूरत है।

‘जियो न्यूज’ के मुताबिक अशरफ ने कहा, “अलग-अलग कोच हमारी टीम के खिलाड़ियों की तकनीकी सुधार में मदद करेंगे।” उल्लेखनीय है कि वकार यूनिस के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद पीसीबी अब तक स्थायी कोच ढूढ़ने में असफल रहा है।

पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी पर अशरफ ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय टीमों को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए।” पाकिस्तानी टीम इस समय श्रीलंका के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम के साथ पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मोहसिन खान को अंतरिम कोच के रूप में भेजा गया है।

Rate this post

NO COMMENTS