Home देश पाकिस्तान-श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला में होगा डीआरएस का इस्तेमाल

पाकिस्तान-श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला में होगा डीआरएस का इस्तेमाल

लाहौर ।। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दोनों टीमें तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के अलावा पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेंगी। इसके बाद एक ट्वेंटी-20 मैच खेला जाएगा। पहला एकदिवसीय मुकाबला 11 नवम्बर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

समाचार पत्र ‘द नेशन’ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, “पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यूएई में खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में डीआरएस का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पहला मौका है जब कोई कम्पनी पीसीबी को डीआरएस तकनीक को प्रयोजित कर रही है।”

अधिकारी ने बताया कि पीसीबी श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भी प्रायोजक की तलाश कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS