Home देश मुम्बई टेस्ट में युवराज को जगह नहीं, रोहित को मिला मौका

मुम्बई टेस्ट में युवराज को जगह नहीं, रोहित को मिला मौका

कोलकाता ।। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ मुम्बई में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा को युवराज सिंह की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। शेष टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 22 नवम्बर से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारत को 2-0 की अजेय बढ़त मिल चुकी है।

उसने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया पहला मुकाबला पांच विकेट से जीता था जबकि ईडन गार्डन्स में उसने वेस्टइंडीज को पारी और 15 रनों से हराया।

कोटला में युवराज पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में 18 रन बना सके थे जबकि ईडन में युवराज के बल्ले से पहली पारी में सिर्फ 25 रन निकले। इस मैच में भारत ने सिर्फ एक पारी में बल्लेबाजी की।

Rate this post

NO COMMENTS