Home देश स्वदेश लौटेंगे चोटिल रेयान हैरिस

स्वदेश लौटेंगे चोटिल रेयान हैरिस

जोहांसबर्ग ।। आस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज रेयान हैरिस चोटिल होने के कारण जोहांसबर्ग में जारी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सके। हैरिस इलाज के लिए स्वदेश लौटेंगे। हैरिस ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिटनेस टेस्ट दिया था लेकिन वह उसमें नाकाम हो गए थे। उनके स्थान पर युवा खिलाड़ी पैट कुमिंस को अंतिम-11 में मौका दिया गया।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने माइकल बीयर को भी स्वदेश लौटने को कहा है। पीयर को अगले मैचों के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया है। टीम में शामिल अन्य रिजर्व खिलाड़ियों को लेकर फैसला आस्ट्रेलिया-ए टीम के चयन के बाद किया जाएगा।

Rate this post

NO COMMENTS