Home देश जोहांसबर्ग टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

जोहांसबर्ग टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

जोहांसबर्ग ।। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने न्यू वांडर्स स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के साथ गुरुवार से खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मेजबान टीम दो मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले चुकी है। उसने केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी।

जोहांसबर्ग में जीत या फिर ड्रा से दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ी सफलता हासिल होगी क्योंकि इसके माध्यम से यह टीम 1992 में अपनी वापसी के बाद अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट श्रृंखला जीतेगी।

Rate this post

NO COMMENTS