Home देश टेस्ट चैम्पियनशिप 2017 से पहले सम्भव नहीं : लोगार्ट

टेस्ट चैम्पियनशिप 2017 से पहले सम्भव नहीं : लोगार्ट

दुबई ।। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने साफ कर दिया है कि आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का आयोजन 2017 से पहले सम्भव नहीं है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इस चैम्पियनशिप का आयोजन 2013 में होना था।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोगार्ट ने कहा कि प्रायोजकों और प्रसारकों के साथ करार सम्बंधी प्रतिबद्धताओं के कारण आईसीसी को इस चैम्पियनशिप का आयोजन 2013 में कराने में दिक्कत पेश आ रही है।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच देखने दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे लोगार्ट ने कहा, “मुझे इस बात की शंका है कि टेस्ट चैम्पियनशिप का आयोजन 2013 में सम्भव हो सकेगा। कार्यकारिणी की पिछली बैठक में हमने फैसला किया था कि इस चैम्पियनशिप का आयोजन 2017 में हो सकेगा।”

“मुझे यह कहते हुए निराशा हो रही है कि हम इसे 2015 से पहले किसी भी हाल में आयोजित नहीं करा सकते क्योंकि हम प्रायोजकों और प्रसारकों के साथ करार सम्बंधी प्रतिबद्धताओं के कारण विवश हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS