Home देश दिल्ली एकदिवसीय : विनय ने ट्रॉट को भी चलता किया

दिल्ली एकदिवसीय : विनय ने ट्रॉट को भी चलता किया

नई दिल्ली ।। फिरोजशाह कोटला मैदान पर सोमवार को जारी दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया है।

इंग्लिश टीम का तीसरा विकेट 48 रन के कुल योग पर गिरा। विनय कुमार ने इस योग पर जोनाथन ट्रॉट (34) को आउट किया। ट्रॉट का कैच कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने लपका।

इंग्लिश टीम अब तक 10 ओवर की बल्लेबाजी कर चुकी है। ट्रॉट ने कप्तान एलिस्टर कुक और क्रेग कीसवेटर का विकेट शून्य के कुल योग पर गिरने के बाद केविन पीटरसन (9) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

ट्रॉट ने अपनी 37 गेंदों की आकर्षक पारी में सात चौके लगाए। मेहमान टीम ने शून्य के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।

कप्तान कुक को प्रवीण कुमार ने पारी की चौथी गेंद पर आउट किया जबकि कीसवेटर को विनय ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर चलता किया।

हैदराबाद में खेला गया श्रृंखला का पहला मुकाबला भारत ने 126 रनों से जीता था। पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

Rate this post

NO COMMENTS