Home देश मेट्रो स्टेशन के समीप पुलिसकर्मी की हत्या

मेट्रो स्टेशन के समीप पुलिसकर्मी की हत्या

नई दिल्ली ।। उत्तरी दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन के समीप एक पुलिसकर्मी का शव मिला। पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिसकर्मी की हत्या की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कांस्टेबल हरकेश मीणा (23) का खून से लथपथ शव मिला है। उसकी हत्या पिटाई से हुई है। उसके सीने की दाहिनी ओर जख्म के निशान हैं। यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे आदर्श नगर में हुई।”

उन्होंने बताया कि मीणा वर्दी में नहीं था। मारपीट की घटना के बाद उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त मीनू चौधरी ने आईएएनएस से कहा, “मीणा को दिल्ली पुलिस में 2010 में बतौर कांस्टेबल शामिल किया गया था। वह नरेला में अपनी ड्यूटी पूरी कर किसी से मिलने आदर्श नगर गया था।”

मीणा राजस्थान का रहने वाला और अविवाहित था। इस दौरान वह दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पुलिस बैरक में रहता था।

चौधरी ने कहा, “लगता है कि यह लूट के बाद हत्या का मामला है लेकिन जांच हर दृष्टिकोण से की जाएगी। हमनें जांच में कई लोगों को लगाया है।”

Rate this post

NO COMMENTS