नई दिल्ली ।। दक्षिण दिल्ली के संजय कालोनी में एक विवाहित महिला अपने घर में गंभीर रूप से झुलस गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को जलाने का आरोप लगाया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना दिन के करीब 12 बजे हुई। नीलम (19) को 75 फीसदी झुलसी अवस्था में तत्काल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी शादी जयपाल (22) से हुई है।
नीलम के मायके वालों का कहना है कि कुछ विवाद की वजह से ससुराल वालों ने उसे आग के हवाले किया है जबकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद ही वह कुछ कह सकती है।